Add To collaction

लेखनी कहानी -07-Jun-2022 वैंपायर की लव स्टोरी

एक वैंपायर थी जो बड़ी हसीन थी 
बड़ी खूबसूरत बड़ी दिलनशीन थी 
ना जाने कितनों का खून पी चुकी
ना जाने कितनों की जान ले चुकी 
उससे सब लोग खौफ खाया करते 
उसके डेरे से बचकर जाया करते 
एक नौजवान बड़ा मस्तमौला सा था 
बड़ा स्मार्ट बड़ा हरफनमौला सा था
उसे वैंपायर का कुछ पता नहीं था 
उसके इरादों से वह वाकिफ नहीं था 
घूमते घूमते एक दिन उधर चला गया 
उस पर वैंपायर का दिल आ गया 
उसके इश्क में वह पागल हो गई 
तीर ए नजर से वह घायल हो गई 
उसे पाने के लिए वह सोचने लगी 
इश्क में घिर के खुद को बदलने लगी 
बुरी आदतें अब छूटती जा रही थी 
अच्छाई धीरे धीरे उसमें समा रही थी 
देखते देखते कायाकल्प हो गया उसका 
वैंपायरत्व भी अब खत्म हो गया उसका 
सदगुणों से वह सुंदर लड़की बन गई 
उस लड़के को भी वह लड़की जंच गई 
दोनों जने इश्क की विदियों में खो गये 
उनके अफसाने जहां में मशहूर हो गये 
प्यार में वह अद्भुत शक्ति है जो एक
वैंपायर को भी इंसान बना देती है 
यह कहानी हमें एक बार फिर से 
प्यार की शक्ति का अहसास करा देती है 

हरिशंकर गोयल "हरि" 
7.6.22 


   12
2 Comments

Gunjan Kamal

08-Jun-2022 01:12 AM

शानदार प्रस्तुति 👌

Reply

Sona shayari

07-Jun-2022 08:20 AM

Bahut sundar rachna

Reply